कैंटीन खाली कराने एमजीएम पहुंचे मजिस्ट्रेट, बंद देख वापस लौटे

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

एमजीएम मेडिकल कॉलेज की कैंटीन को खाली कराने के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस पहुंचे, लेकिन कैंटीन में ताला लगे होने के कारण वापस लौट गए। हाईकोर्ट के आदेश पर कब्जा दिलाना था, जबकि कैंटीन किसी अन्य व्यक्ति द्वारा चलाया जा रहा है। प्राचार्य ने कैंटीन संचालक को नोटिस दिया था, लेकिन वह नहीं आया।

कैंटीन खाली कराने एमजीएम पहुंचे मजिस्ट्रेट, बंद देख वापस लौटे

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में चल रहे कैंटीन को खाली कराने के लिए सोमवार को पहुंचे मजिस्ट्रेट और पुलिस बल कैंटीन में ताला लगा होने के कारण वापस लौट गए। हाईकोर्ट के आदेशानुसार कैंटीन पर याचिकाकर्ता को कब्जा दिलाना था। जबकि अभी कैंटीन किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा चलाया जा रहा है। जिस व्यक्ति के द्वारा कैंटीन चलाया जा रहा है, उसे प्राचार्य ने विगत 10 अप्रैल को नोटिस देकर 11 अप्रैल की शाम 4 बजे तक खाली करने को कहा था। कैंटीन संचालक खाली करने की बजाय कैंटीन बंद करके चला गया। इधर सोमवार को मजिस्ट्रेट फोर्स के साथ कैंटीन खाली कराने पहुंचे।

उनके साथ कब्जा पाने वाला व्यक्ति भी था, लेकिन कैंटीन में ताला लगा देख मजिस्ट्रेट प्राचार्य डॉ. संजय कुमार के पास पहुंचे। करीब दो घंटे तक बैठकर वे विचार करते रहे और उच्चाधिकारियों से मार्ग दर्शन लेते रहे। अंत में मजिस्ट्रेट जल्द सूचित करने की बात कहकर चले गए। प्राचार्य ने बताया कि वह अभी तक दो बार एसडीओ को इस संबंध में पत्राचार कर चुके हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।