गांजा बेचने के आरोपी को कोर्ट से मिली जमानत

Feb 13, 2026 01:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

मानगो उलीडीह में 225 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार दो आरोपियों की जमानत अर्जी अदालत द्वारा मंजूर की गई। मनोज दास और विशाल मंडल को 13 दिसंबर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जमानत प्राप्त करने के बाद दोनों आरोपी जेल से रिहा हो गए।

गांजा बेचने के आरोपी को कोर्ट से मिली जमानत

मानगो उलीडीह से 225 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार दो आरोपियों की जमानत अर्जी प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश की अदालत से मंजूर हो गई। अधिवक्ता विद्या सिंह ने बताया कि मनोज दास और विशाल मंडल को पुलिस ने 13 दिसंबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इधर, अदालत में जमानत पत्र भरने के बाद दोनों आरोपी जेल से रहा हो गए। अधिवक्ता के अनुसार पुलिस ने केस में गांजा जैसा पदार्थ बरामद होने का दावा किया था। जिसका लाभ आरोपियों को मिला है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।