ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरसड़क दुर्घटना में दंपती घायल, महिला की हालत गंभीर

सड़क दुर्घटना में दंपती घायल, महिला की हालत गंभीर

गोइलकेरा-मनोहरपुर मार्ग में आमझरन गांव के समीप सड़क हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कायदा पंचायत के पूर्व मुखिया द्वारा घायलों को गोइलकेरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

सड़क दुर्घटना में दंपती घायल, महिला की हालत गंभीर
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 29 Oct 2020 05:51 PM
ऐप पर पढ़ें

गोइलकेरा-मनोहरपुर मार्ग में आमझरन गांव के समीप सड़क हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कायदा पंचायत के पूर्व मुखिया द्वारा घायलों को गोइलकेरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार गोइलकेरा के चारबाड़ी ग्राम निवासी रीवा बरजो अपनी पत्नी बेरता बरजो के साथ रिश्तेदार के घर पटनिया जा रहे थे। इसी दौरान आमझरन के समीप सड़क में ढलान पर विपरीत दिशा से आ रहे वाहन से बचने के क्रम में उनका संतुलन बिगड़ गया और पति-पत्नी साइकिल समेत गहरे गड्ढे में गिर गए। हादसे में साइकिल का एक रॉड महिला के पैर में घुस गया। राहगीरों ने इसकी सूचना कायदा पंचायत के पूर्व मुखिया सोमनाथ गुंदुआ को दी। इसके बाद मुखिया ने घायलों को अस्पताल भेजा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें