जुगसलाई से भागे युवक–युवती ने वीडियो जारी कर प्रशासन से मांगी सुरक्षा

Mar 07, 2026 05:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जुगसलाई से भागे जाहिद हुसैन और निखद गुल ने एक वीडियो जारी कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। निखद ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से भागकर जाहिद से शादी की है, लेकिन उसे अपने परिजनों से खतरा है। पुलिस जाहिद के परिजनों को परेशान कर रही है, जिससे वह वापस नहीं आना चाहती।

जुगसलाई से भागे युवक–युवती ने वीडियो जारी कर प्रशासन से मांगी सुरक्षा

जुगसलाई से बीते 25 फरवरी को भागे जाहिद हुसैन और निखद गुल ने एक अब एक वीडियो जारी कर प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। वीडियो में निखद गुल कहती है कि वह जाहिद से प्रेम करती है और अपनी मर्जी से भागी है। दोनों ने मुस्लिम रीति रिवाज से शादी कर ली है। पुलिस जाहिद के परिजनों को परेशान कर रही है। निखद ने कहा कि इसे अपने परिजनों से खतरा है जिस कारण वह अब वापस नहीं आना चाहती। वह जहां भी है ठीक है। बता दे कि 25 फरवरी को दोनों भाग गए थे जिसके बाद निखद के परिजनों ने जाहिद और उसके परिजनों के खिलाफ जुगसलाई थाने में लिखित शिकायत कर दी थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।