ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरदलमा अभयारण्य में जानवरों की भी कराई जा रही कोरोना जांच

दलमा अभयारण्य में जानवरों की भी कराई जा रही कोरोना जांच

देश तेजी से बढ़ रहे कोरोना को देखते हुए सरकार आदमी के साथ जानवरों का भी ख्याल रख रही है। जानवरों में कोरोना का लक्षण खोजने का काम कर रही है। इसके लिए वन विभाग द्वारा पशु चिकित्सक डॉ. वीपी सिंह की...

देश तेजी से बढ़ रहे कोरोना को देखते हुए सरकार आदमी के साथ जानवरों का भी ख्याल रख रही है। जानवरों में कोरोना का लक्षण खोजने का काम कर रही है। इसके लिए वन विभाग द्वारा पशु चिकित्सक डॉ. वीपी सिंह की...
1/ 2देश तेजी से बढ़ रहे कोरोना को देखते हुए सरकार आदमी के साथ जानवरों का भी ख्याल रख रही है। जानवरों में कोरोना का लक्षण खोजने का काम कर रही है। इसके लिए वन विभाग द्वारा पशु चिकित्सक डॉ. वीपी सिंह की...
देश तेजी से बढ़ रहे कोरोना को देखते हुए सरकार आदमी के साथ जानवरों का भी ख्याल रख रही है। जानवरों में कोरोना का लक्षण खोजने का काम कर रही है। इसके लिए वन विभाग द्वारा पशु चिकित्सक डॉ. वीपी सिंह की...
2/ 2देश तेजी से बढ़ रहे कोरोना को देखते हुए सरकार आदमी के साथ जानवरों का भी ख्याल रख रही है। जानवरों में कोरोना का लक्षण खोजने का काम कर रही है। इसके लिए वन विभाग द्वारा पशु चिकित्सक डॉ. वीपी सिंह की...
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 04 Jun 2020 07:11 PM
ऐप पर पढ़ें

देश तेजी से बढ़ रहे कोरोना को देखते हुए सरकार आदमी के साथ जानवरों का भी ख्याल रख रही है। जानवरों में कोरोना का लक्षण खोजने का काम कर रही है। इसके लिए वन विभाग द्वारा पशु चिकित्सक डॉ. वीपी सिंह की अध्यक्षता में डॉक्टरों की विशेष टीम गठित की है। बुधवार को टीम ने दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी में रहने वाले कई जानवरों में कोरोना के लक्षणों की जांच की। टीम के सदस्य हर बुधवार व शनिवार को जानवरों में सर्दी, निमोनिया, बुखार की जांच कर रहे हैं। यह जानकारी देते हुए दलमा डीएफओ चंद्रमौली सिन्हा ने बताया दलमा में रहने वाले वन्य प्राणियों में कोरोना संक्रमण फैलने की संभावना व्यक्त की गयी है। इसको देखते हुए दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी के प्रभारियों व वनरक्षकों को जानवरों पर नजर रखने के लिए कहा गया है। इस दौरान किसी प्रकार का लक्षण दिखाये देने पर तत्काल इलाज कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए बुधवार को मेडिकल टीम जगल में घूमकर वन्य प्राणियों पर निगरानी रख रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी भी जानवर में कोरोना के कोई लक्षण नहीं पाये गये।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें