बुरूडीह डैम में केज कल्चर से होगा मत्स्य पालन

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

जमशेदपुर में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में सहकारिता, मत्स्य, पशुपालन, उद्यान, भूमि संरक्षण एवं अन्य विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अधिकारियों को योजनाओं की प्रगति पर निर्देश दिए गए। दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन, भूमि संरक्षण एवं उद्यान विकास पर जोर दिया गया।

बुरूडीह डैम में केज कल्चर से होगा मत्स्य पालन

जमशेदपुर। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में सहकारिता, मत्स्य, पशुपालन, उद्यान, भूमि संरक्षण एवं अन्य संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

सहकारिता विभाग की समीक्षा

सहकारिता विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने लेंपसों में बचे करीब 35 हजार क्विंटल धान का उठाव 15 जून तक मीलरों के माध्यम से सुनिश्चित करने को कहा। दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए संग्रहण और विपणन व्यवस्था के विस्तार तथा नई सहकारी समितियों के गठन पर भी जोर दिया गया।

मत्स्य विभाग के निर्देश

मत्स्य विभाग को बुरूडीह डैम में केज कल्चर के माध्यम से मत्स्य पालन शुरू करने तथा जिले में 10 मॉडल तालाब विकसित करने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए गए। भूमि संरक्षण विभाग को विभिन्न योजनाओं के लाभुकों का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया।

उद्यान विभाग के निर्देश

उद्यान विभाग को नर्सरी विकास, माली प्रशिक्षण, मधुमक्खी पालन और स्ट्रॉबेरी खेती को बढ़ावा देने के निर्देश मिले। वहीं खरीफ सीजन को देखते हुए एलडीएम को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) आवेदनों के शीघ्र निष्पादन और भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया।

पशुपालन विभाग के निर्देश

बैठक में पशुपालन विभाग को बकरा, सुकर, कुक्कुट एवं अन्य पशुधन का समय पर वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

प्रश्नोत्तरी

बैठक में किसकी अध्यक्षता में समीक्षा की गई?
बैठक में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में समीक्षा की गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।