संतरागछी-जयपुर ट्रेन की समय सारणी पर उठ रहे सवाल

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

टाटानगर और रांची होकर चलने वाली संतरागछी-जयपुर नई ट्रेन का परिचालन शुरू नहीं हुआ है, लेकिन यात्रियों ने इसके खातीपुरा स्टेशन पर रात 11 बजे पहुंचने पर आपत्ति जताई है। यात्रियों की मांग है कि ट्रेन का समय सारणी में बदलाव किया जाए और इसे रोज चलाया जाए।

संतरागछी-जयपुर ट्रेन की समय सारणी पर उठ रहे सवाल

टाटानगर और रांची होकर चलने वाली संतरागछी-जयपुर नई ट्रेन का परिचालन अभी शुरू नहीं हुआ है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसके समय सारणी को लेकर चर्चा छिड़ गई है। यात्रियों का कहना है कि ट्रेन के खातीपुरा स्टेशन पर रात 11 बजे पहुंचने से 50-60 किलोमीटर दूर रहने वाले यात्रियों को भारी परेशानी होगी। लोगों की मांग है कि ट्रेन शाम 5-6 बजे तक खातीपुरा पहुंचे, जिससे दूरदराज के यात्रियों को सुविधा मिल सके। साथ ही राजस्थानी समाज की बड़ी आबादी को देखते हुए ट्रेन को सप्ताह में एक दिन के बजाय रोज चलाया जाए। यात्रियों ने ट्रेन शुरू होने से पहले ही समय सारणी में बदलाव की मांग को लेकर सांसद से मिलने की तैयारी शुरू कर दी है।मालूम

हो कि टाटानगर होते हुए जयपुर जाने वाली नई ट्रेन की मांग करीब 20 वर्ष से उठ रही थी। बुधवार को रेलवे ने संतरागछी-जयपुर ट्रेन को 17 किलोमीटर पहले खातीपुरा तक चलाने का आदेश जारी कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, दक्षिण पूर्व जोन कोच व्यवस्था में जुटा हुआ है और दूसरे मार्ग की ट्रेन के कोच का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।