Jamshedpur News: आज फिर तीन घरों तो तोड़ा जा रहा, बैकुंठनगर में प्रशासन ने दी सामान समेटने की मोहलत

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: मानगो अंचल कार्यालय ने बैकुंठनगर में 13 घरों को तोड़ने का आदेश दिया, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। प्रशासन का कहना है कि केवल सरकारी जमीन पर बने घरों को तोड़ा जा रहा है, जबकि लोगों का आरोप है कि भेदभाव किया जा रहा है।

Jamshedpur News: आज फिर तीन घरों तो तोड़ा जा रहा, बैकुंठनगर में प्रशासन ने दी सामान समेटने की मोहलत

Jamshedpur News: मानगो अंचल कार्यालय की ओर से स्वर्णरेखा नदी के किनारे वार्ड नंबर 10 स्थित बैकुंठनगर स्थित 13 घरों को तोड़ने के लिए सुबह 10 बजे ही प्रशासन की टीम पहुंची और सभी परिवारों को सूचित करते हुए वापस चली गई। बैकुंठनगर निवासी ललन यादव को नोटिस मिल चुका है, उन्होंने बताया कि आधे घंटे की मोहलत देकर सामान समेटने का निर्देश दिया। अभी 1 बजे तक दोबारा टीम वहां नहीं पहुंची है। लोग अपना सामान निकालकर बाहर रखे हैं। लोगों का आरोप है कि बिना मापी किए ही घर तोड़ने का आदेश दिया गया है। उनका आरोप है कि प्रशासन घर तोड़ने में भेदभाव बरत रहा है। एक लाइन से सभी घरों को तोड़ने का नोटिस जारी नहीं किया गया है, बल्कि कुछ घरों को छोड़कर जारी किया गया है।

प्रशासन का पक्ष

दूसरी ओर, मानगो के अंचलाधिकारी ब्रजेश श्रीवास्तव का कहना है कि अभी केवल सरकारी जमीन पर बने घरों को तोड़ा जा रहा है। रैयती जमीन वालों के मामले में मानगो नगर निगम को कार्रवाई करनी है। इधर, वार्ड आठ में चिह्नित तीन घरों को लगातार दूसरे दिन भी तोड़ने का काम जारी रहा। कल आंशिक रूप से ही दो घरों को तोड़ा गया था। वहां तोड़ने के बाद बैकुंठनगर में तोड़फोड़ शुरू किया जाएगा।

सामान्य प्रश्न

✦बैकोंठनगर में कितने घरों को तोड़ने का आदेश दिया गया है?−
बैकोंठनगर में 13 घरों को तोड़ने का आदेश दिया गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: आज फिर तीन घरों तो तोड़ा जा रहा, बैकुंठनगर में प्रशासन ने दी सामान समेटने की मोहलत