मजदूर की मौत के बाद ठेकेदार ने की सहायता राशि

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर संवाददाता। मजदूर की मौत के बाद ने की सहायता राशि मजदूर की मौत के बाद ने की सहायता राशि

मजदूर की मौत के बाद ठेकेदार ने की सहायता राशि

जमशेदपुर। बिरसानगर जोन नंबर पांच में शनिवार को निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान मजदूरी कर रहे गोरा हेंब्रम की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई थी। टाटा मोटर्स अस्पताल में मुआवजे की मांग के लेकर परिजनों ने हंगामा किया था पर मुआवजे की राशि पर सहमति नहीं बनी। इधर, रविवार को ठेकेदार की ओर से 60 हजार रुपये मृतक के परिजनों को सहायता राशि के रूप में दी गई। हालांकि ठेकेदार का कहना था कि वह इससे ज्यादा मुआवजा नहीं दे पाएगा, पर परिजनों ने पांच लाख रुपये की मांग की थी। इधर, सहायता राशि मिलने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी है।

रविवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया पर देर होने से पोस्टमार्टम हाउस से शव गृह में रखवा दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।