Jamshedpur News: बर्मा माइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में महिलाओं के लिए पार्क निर्माण कार्य का निरीक्षण

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बर्मा माइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में महिलाओं के लिए पार्क निर्माण कार्य का निरीक्षण जनता दल (यूनाइटेड) के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने किया। विधायक सरयू राय की अनुशंसा से 2024 में महिलाओं द्वारा इस पार्क की मांग की गई थी।

Jamshedpur News: बर्मा माइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में महिलाओं के लिए पार्क निर्माण कार्य का निरीक्षण

Jamshedpur News: जमशेदपुर। बर्मा माइंस ईस्ट प्लांट बस्ती स्थित टीटीएस गेट के निकट महिलाओं के लिए बनाए जा रहे पार्क के निर्माण कार्य का जनता दल (यूनाइटेड) के पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने निरीक्षण किया। वर्ष 2024 में ईस्ट प्लांट बस्ती की महिलाओं द्वारा पार्क निर्माण की मांग किए जाने पर विधायक सरयू राय की अनुशंसा से इस पार्क का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया है।निरीक्षण के दौरान जनता दल (यूनाइटेड) के जिला उपाध्यक्ष दुर्गा राव, मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार सिंह, महामंत्री प्रदीप झा, गंगाधर पांडे, धनी मिश्रा, नागेंद्र सिंह, महेश राव, सोनू पांडे, अनमोल सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।