संविधान दिवस पर समाहरणालय में सामूहिक रूप से पढ़ी गई संविधान की प्रस्तावना
जमशेदपुर में संविधान दिवस के अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और अन्य अधिकारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया। उपायुक्त ने संविधान के प्रति निष्ठा और लोकतांत्रिक मूल्यों को व्यवहार में लाने की आवश्यकता पर जोर दिया। जिले के सभी सरकारी संस्थानों में भी यह पाठ किया गया।

जमशेदपुर। संविधान दिवस के अवसर पर समाहरणालय, जमशेदपुर में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया। सभी अधिकारियों ने संविधान के प्रति अपनी निष्ठा दोहराते हुए संविधान निर्माताओं के आदर्शों को स्मरण किया।उपायुक्त ने कहा कि संविधान देश के लोकतांत्रिक ढांचे की आधारशिला है और इसके मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व—को व्यवहार में उतारना हर अधिकारी-कर्मी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी को कर्तव्यनिष्ठा, पारदर्शिता और सेवा भाव के साथ कार्य करने का संदेश दिया।इसी क्रम में जिले के सभी अनुमंडल कार्यालयों, प्रखंड मुख्यालयों, विभागीय दफ़्तरों, शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी प्रतिष्ठानों में भी प्रस्तावना का पाठ किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता और नागरिक कर्तव्यों के पालन का संदेश दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


