ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरछत पर फोन से बात कर रहा था सिपाही, गिरने से मौत

छत पर फोन से बात कर रहा था सिपाही, गिरने से मौत

वेब के लिए है संशोधित होगी खबर जमशेदपुर वरीय संवाददाता पुलिस लाइन गोलमरी में...

छत पर फोन से बात कर रहा था सिपाही, गिरने से मौत
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 01 Nov 2023 05:45 PM
ऐप पर पढ़ें

वेब के लिए है
संशोधित होगी खबर

जमशेदपुर वरीय संवाददाता

पुलिस लाइन गोलमरी में बुधवार को छत से गिरने से एक सिपाही जोहन सिंह (39) की मौत हो गयी। वह किसी से अपने मोबाइल पर बात करते हुए चार तल्ला पुलिस फ्लैट की छत पर टहल रहा था कि इस बीच उसका नियंत्रण बिगड़ा और वह नीचे गिर गया। आनन-फानन में उसे पुलिस लाइन से लोग उठाकर टीएमएच ले गए, जहां उसकी मौत हो गयी। जोहन पुलिस केन्द्र जमशेदपुर में रहता था। वह तुरकाडीह लेसलीगंज पलामू का निवासी था। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह अक्सर छत पर जाकर घूमता था। किसी से फोन पर बात कर रहा था कि इस दौरान उसकी मौत हो गई।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें