साकची में हुआ कांग्रेस का प्रखंड स्तरीय संवाद और प्रशिक्षण
साकची प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने साकची कैम्प कार्यालय में संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की। राकेश तिवारी ने बूथ मैनेजमेंट पर विचार साझा किए। वरिष्ठ नेताओं ने अनुशासन और कांग्रेस के इतिहास पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

साकची प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रखंड स्तरीय संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह एवं सीतारामडेरा मण्डल अध्यक्ष विनोद यादव के नेतृत्व में साकची कैम्प कार्यालय में मंगलवार को आयोजित किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने संगठन को मजबूत बनाने के तरीकों पर विचार साझा किए। राकेश तिवारी ने बूथ मैनेजमेंट पर अपने विचार साझा किए। राज्य स्तरीय प्रशिक्षण लेकर आए प्रताप यादव और कौशल प्रधान ने एसआईआर, मनरेगा, पेसा कानून और बीएलए-2 से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण दिया। वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी ने सभी विषयों पर विस्तार से चर्चा की और पार्टी में अनुशासन का महत्व समझाया।
वरिष्ठ नेता रामाश्रय प्रसाद ने कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास और उसकी विचारधारा पर प्रकाश डाला। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वागत भाषण सह प्रभारी राकेश साहू जबकि संचालन प्रभारी राजेश चौधरी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम राष्ट्रगीत से हुई जबकि समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। अंत में विनोद यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय सिंह आज़ाद, महिला अध्यक्ष नलिनी सिन्हा, महिला प्रदेश महासचिव रजनी बंसल, रजनीश सिंह, आशुतोष सिंह, विनोद यादव, सुनीता ओझा, राकेश साहू, विक्रम कुमार झा समेत कांग्रेस परिवार के सदस्य शामिल हुए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


