कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने को इच्छुक लोग अपनी चिट्ठी 30 जनवरी को दोपहर 12 बजे दिन तक कांग्रेस कार्यालय में जमा कर सकते हैं। यह जानकारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिजय खां ने दी। इधर, जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के सभी छह विधानसभा क्षेत्र के 1885 बूथों में वोटर लिस्ट वितरण के लिए जिला पदाधिकारी की नियुक्ति की गई। इसमें 44-बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र, 264 बूथ राजकिशोर प्रसाद, 45 घाटशिला विधानसभा क्षेत्र, 291 बूथ राम दरस चौधरी एवं भगवान शर्मा, 46 पोटका विधानसभा क्षेत्र, 326 बूथ सुरेन्द्र कुमार, 47 जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र, 381 प्रमोद मिश्रा, 48 जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र, 291 बूथ लड्डू पाण्डेय, 49 जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र, 330 बूथ शफी अहमद खान को, प्रखंड अध्यक्ष, थाना क्षेत्रीय अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष के माध्यम से बूथ अध्यक्ष तक लिस्ट पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अगली स्टोरी