Congress Meeting in Bodam Block to Address Local Issues and Mobilize Movement बोड़ाम में कोल्ड स्टोरेज की मांग पर होगा आंदोलन : आनंद बिहारी दुबे, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsCongress Meeting in Bodam Block to Address Local Issues and Mobilize Movement

बोड़ाम में कोल्ड स्टोरेज की मांग पर होगा आंदोलन : आनंद बिहारी दुबे

बोड़ाम प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक में जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने जनसमस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन की घोषणा की। किसानों को चांडिल डैम से लाभ नहीं मिल रहा है, और बोड़ाम में कोल्ड स्टोरेज की...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSun, 15 June 2025 06:01 PM
share Share
Follow Us on
बोड़ाम में कोल्ड स्टोरेज की मांग पर होगा आंदोलन : आनंद बिहारी दुबे

बोड़ाम प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार महतो की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि प्रखंड के पदाधिकारियों द्वारा उठाए गए जनसमस्याओं को लेकर पार्टी की ओर से आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस इन समस्याओं के समाधान के लिए पूरी मजबूती से स्थानीय लोगों के साथ खड़ी रहेगी। चांडिल डैम का निर्माण सिंचाई के उद्देश्य से हुआ था, लेकिन आज भी बोड़ाम और पटमदा प्रखंड के किसान सुविधा से वंचित हैं।

इसे लेकर आंदोलन किया जाएगा। बोड़ाम में कोल्ड स्टोरेज बनाना होगा, बोड़ाम की जमीन का ऑनलाइन म्यूटेशन नहीं किया जा रहा है। सभी पीड़ित लोगों का आवेदन प्रखंड कांग्रेस कमेटी तक पहुंचाएं, इसे आंदोलन के माध्यम से सरकार के पदाधिकारी से बात होगी। उन्होंने कहा कि घूस मांगने वाले अधिकारी का नाम और सूची तैयार करें। सड़क, पानी, बिजली की समस्या पर भी संज्ञान लिया जाएगा। बैठक में जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के अलावा प्रखंड पर्यवेक्षक अशोक कुमार सिंह, प्रदेश सचिव खगेन चंद्र महतो, किशन लाल महतो, शफी अहमद खान, सलीम खान, संजय सिंह आज़ाद, अमित श्रीवास्तव, नलिनी कुमारी, पटमदा प्रखंड अध्यक्ष शिशुलाल महतो, सुधांशु महतो, बलराम महतो, चितरंजन महतो, कार्तिक चंद्र महतो, चंद्रमोहन महतो, सुधांशु मंडल, सुभाष चंद्र महतो और विपुल महतो सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक के बाद जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ बोड़ाम अंचल अधिकारी रंजीत रंजन से मुलाकात की और विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विस्तृत चर्चा की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।