ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरकांग्रेस लीगल सेल का हेल्प डेस्क बनेगा

कांग्रेस लीगल सेल का हेल्प डेस्क बनेगा

कांग्रेस लीगल सेल की बैठक गुरुवार को ग्रेंड होटल साकची में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार उपस्थित थे। अध्यक्षता अधिवक्ता खगेन चंद्र महतो ने...

कांग्रेस लीगल सेल का हेल्प डेस्क बनेगा
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 08 Jun 2018 05:44 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस लीगल सेल की बैठक गुरुवार को ग्रेंड होटल साकची में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार उपस्थित थे। अध्यक्षता अधिवक्ता खगेन चंद्र महतो ने की। डॉ. अजय ने कहा कि कांग्रेस लीगल सेल को एक हेल्प डेस्क बनाने की आवश्यकता है, जिससे समाज में गरीब एवं कमजोर, पिछड़े लोगों को मदद मिल सके। जेल में बंद वैसे लोग जो गरीब हैं, जिनकी सजा उस अपराध में कम हैं, फिर भी ज्यादा दिनों से जेल में बंद हैं वैसे लोगों का मदद कर जेल से रिहा कराने का काम करे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें