Congress Leaders Protest in Jamshedpur Against Amit Shah s Remarks on Dr Ambedkar अंबेडकर सम्मान यात्रा में उमड़े कांग्रेसी, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsCongress Leaders Protest in Jamshedpur Against Amit Shah s Remarks on Dr Ambedkar

अंबेडकर सम्मान यात्रा में उमड़े कांग्रेसी

जमशेदपुर में कांग्रेस नेताओं ने अंबेडकर सम्मान यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की और पीएम मोदी का विरोध किया। पूर्व सांसद डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरTue, 24 Dec 2024 04:48 PM
share Share
Follow Us on
अंबेडकर सम्मान यात्रा में उमड़े कांग्रेसी

जमशेदपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिले के कांग्रेसी नेताओं ने मंगलवार को अंबेडकर सम्मान यात्रा निकाली। यह यात्रा पुराना कोर्ट गोलचक्कर से शुरू हुई और डीसी ऑफिस के गेट पर पहुंचकर प्रदर्शन में बदल गया। इसका नेतृत्व मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू और जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू थे। इस यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ खूब नारेबाजी की और उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सभा को संबोधित करते हुए बलमुचू एवं जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने विगत दिनों राज्यसभा में घटित घटना एवं लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ऊपर फर्जी एफआईआर दर्ज किए जाने भर्त्सना की। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री की टिप्पणी हमारे संविधान निर्माता के अद्वितीय विरासत का अपमान है। उन लाखों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है, जो डॉ. अंबेडकर को समानता एवं न्याय और सामाजिक परिवर्तन के वाहक मानते हैं। प्रदर्शन के उपरांत उपायुक्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम मांगपत्र सौंपा गया। इसमें पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने मांग की कि उपरोक्त घटना के संदर्भ में संज्ञान लेते हुए उचित कार्यवाही सुनिश्चित कराएं। साथ ही गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग की है। प्रदर्शन में राकेश कुमार तिवारी, परविंदर सिंह, देबु चटर्जी, अतुल गुप्ता, केके शुक्ल, सामंता कुमार, शफी अहमद खान, गुलरेज अख्तर अंसारी, जसवंत सिंह जस्सी, अरूण कुमार सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, शमशेर खान, लखविंदर करुआ, अमित श्रीवास्तव, अंसार खान, अमरजीत नाथ मिश्र, रविंद्र शर्मा, अशोक सिंह, लव कुमार निराला, रंजीत सिंह, अजय शर्मा, हरिहर प्रसाद, सन्नी सिंह, सुशील घोष, कौशल प्रधान, राजा ओझा, निखिल कुमार, मो सलीम, राज किशोर प्रसाद, एलबी सिंह, अजय शर्मा, राजेश कुमार, आशीष ठाकुर, संजय कुमार बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।