
समझौते का पालन नहीं करने पर टेल्को सोसाइटी का घेराव 16 को
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने टेल्को सहकारी समिति के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि वे 15 दिसंबर तक सभी लंबित मामलों का निपटारा करें। उन्होंने कहा कि यदि समय सीमा के भीतर कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो 16 दिसंबर को विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने टेल्को को-ऑपरेटिव सोसाइटी के पदाधिकारियों को चेतावनी दी कि 17 मई 2018 से लंबित अनुमोदन संबंधी मामलों एवं सोसाइटी के कामगारों के हितों से जुड़े सभी लंबित अधिकारों और कागजात का निपटारा 15 दिसंबर तक हर हाल में कर लें। उन्होंने कहा कि इन मामलों में लगातार वार्ता और याद दिलाने के बावजूद कोई ठोस निर्णय लेने की जानकारी नहीं है। यहां तक कि महीने के वेतन का भुगतान जो 2 तारीख को हो जाना चाहिए, आजतक नहीं हो पाया है। इससे कारण कर्मचारियों में आक्रोश है। वे सोसाइटी कार्यालय के बाहर आयोजित प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे।
कांग्रेस नेता ने कहा कि यदि निर्धारित समय-सीमा तक संबंधित विभागों के द्वारा लंबित फाइलों का निष्पादन, आदेशों की प्रतिलिपि उपलब्ध कराने तथा आवेदकों को विधिवत सूचना देने की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई तो 16 दिसंबर को सोसाइटी कार्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन करते हुए घेराव किया जाएगा। इसके बाद भी समाधान नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन, अनिश्चितकालीन धरना और घेराव की रणनीति बनाई जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन पर होगी। दुबे ने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से अपील की है कि वे 16 दिसंबर को प्रस्तावित आंदोलन में व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि कामगारों से जुड़े मुद्दों पर प्रबंधन को जवाबदेह बनाया जा सके और लंबित मामलों पर कार्यवाही को शीघ्रताशीघ्र निष्पादित कराया जा सके। प्रदर्शन में सामंता कुमार, धीरज कुमार सिंह, त्रिनाथ, सुशील घोष, अभिनीत कुमार यादव, सन्नी कुमार सिंह, निखिल तिवारी, रोहन कुमार मिश्रा सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता और सैकड़ों कामगार सम्मिलित हुए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




