Jamshedpur News: टिनप्लेट हादसे के बाद कंपनी परिसर में कांग्रेस का धरना
Jamshedpur News: टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में चल रहे विस्तार प्रोजेक्ट के दौरान हुए हादसे के बाद कंपनी परिसर में तनाव की स्थिति बनी हुई है। दुर्घटना में जान गंवान

Jamshedpur News: टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में चल रहे विस्तार प्रोजेक्ट के दौरान हुए हादसे के बाद कंपनी परिसर में तनाव की स्थिति बनी हुई है। दुर्घटना में जान गंवाने वाले मजदूर की पहचान बागबेड़ा सीपी टोला निवासी संजय शर्मा (42) के रूप में हुई है। हादसे के बाद मजदूरों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। स्थिति को देखते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ कंपनी परिसर में धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि गंभीर दुर्घटना के बावजूद कंपनी का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने या पीड़ित परिवार से वार्ता करने नहीं आया।मुआवजे
और सुरक्षा व्यवस्था पर जवाब की मांगकांग्रेस नेताओं ने मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा देने तथा हादसे के लिए जिम्मेदार एजेंसी और अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कंपनी के उच्च अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर मजदूरों से बातचीत करें और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्पष्ट जानकारी दें।दो घायल टीएमएच के सीसीयू मेंहादसे में दो अन्य मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों का जमशेदपुर स्थित टाटा मुख्य अस्पताल के क्रिटिकल केयर यूनिट में इलाज चल रहा है। चिकित्सक उनकी स्थिति पर निगरानी रख रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर परियोजना स्थल की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

