आज बन्ना गुप्ता के लिए पर्चा खरीदा जाएगा
Oct 19, 2024 12:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर में कांग्रेस ने अभी तक जमशेदपुर पश्चिम से प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है, लेकिन निवर्तमान विधायक बन्ना गुप्ता को टिकट मिलने की उम्मीद है। उनके समर्थक नामांकन का पर्चा खरीदेंगे। पूर्वी से डॉ....

जमशेदपुर। कांग्रेस ने भले अभी तक जमशेदपुर पश्चिम से अपना प्रत्याशी नहीं घोषित किया है, परंतु निवर्तमान विधायक बन्ना गुप्ता निश्चिंत हैं कि उन्हें ही टिकट मिलेगा। इसलिए आज उनकी ओर से समर्थक उनके लिए नामांकन का पर्चा खरीदेंगे। पूर्वी से डॉ. अजय कुमार की मजबूत दावेदारी बताई जाती है। हालांकि उनके लिए अभी तक पर्चा नहीं खरीदा गया है। पूर्वी सिंहभूम सहित पूरे कोल्हान की 14 सीटों पर 25 अक्तूबर तक नामांकन होगा। माना जा रहा है कि अंतिम समय में नामांकन के लिए अफरातफरी मचेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


