Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsCongress Accuses BJP of Political Stunt in Kidnapping Case of Devang Gandhi s Son
एसएसपी कार्यालय पर भाजपा का प्रदर्शन ओछी राजनीति : आनन्द बिहारी

एसएसपी कार्यालय पर भाजपा का प्रदर्शन ओछी राजनीति : आनन्द बिहारी

संक्षेप:

जमशेदपुर में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने भाजपा पर कैरव गांधी के अपहरण मामले में प्रदर्शन करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन पुलिस की स्वतंत्र जांच को बाधित करने का प्रयास है और पीड़ित परिवार की पीड़ा को और बढ़ाता है। कांग्रेस ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Jan 17, 2026 04:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

जमशेदपुर। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने आरोप लगाया कि उद्यमी देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी के अपहरण मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा एसएसपी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करना अत्यंत निंदनीय और मामले के राजनीतिकरण का घृणित प्रयास है। यह प्रदर्शन न केवल पुलिस की स्वतंत्र जांच को बाधित करने का कृत्य है, बल्कि अपहरण पीड़ित परिवार की पीड़ा को और गहराने वाला है। क्योंकि पुलिस टीमें बिहार के हाजीपुर गैंग और अंतरराष्ट्रीय अपराधियों तक जांच फैला चुकी हैं। कांग्रेस पार्टी हमेशा कानून-व्यवस्था के पक्ष में खड़ी रही है तथा ऐसे राजनीतिक स्टंट से बचने का आह्वान करती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भाजपा का यह प्रदर्शन पुलिस की निष्क्रियता का झूठा आरोप लगाकर जनता को भ्रमित करने की साजिश मात्र है, जबकि एसआईटी सक्रिय रूप से सीसीटीवी फुटेज, फर्जी पुलिस बोर्ड वाली गाड़ी और फिरौती मांगने वालों की पड़ताल कर रही है। दुबे ने पूर्वाग्रह रहित जांच की मांग करते हुए कहा कि हम भाजपा से अपील करते हैं कि वे अपराधियों को पकड़ने में सहयोग करें, न कि सड़क जाम कर राजनीतिक लाभ कमाने का प्रयास करें। यह घटना झारखंड की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने का माध्यम नहीं, अपराधियों को सजा दिलाने का अवसर है।उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ पूर्ण एकजुटता व्यक्त करती है तथा तत्काल कैरव गांधी की सुरक्षित बरामदगी हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन देती है। हम सरकार से विशेष जांच दल को और सशक्त बनाने तथा अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग करते हैं।