ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरएग्रिको में दिखा सरहुल गीत और नृत्य का संगम

एग्रिको में दिखा सरहुल गीत और नृत्य का संगम

एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में शुक्रवार को सरहुल गीत और नृत्य का संगम दिखा। अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद की मेजबानी में सरहुल नाइट में नागपुरी सिंगर सुनील खोया, प्रीतम एवं सुमन ने शैली से सब को...

एग्रिको में दिखा सरहुल गीत और नृत्य का संगम
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 06 Apr 2019 11:25 PM
ऐप पर पढ़ें

एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में शुक्रवार को सरहुल गीत और नृत्य का संगम दिखा। अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद की मेजबानी में सरहुल नाइट में नागपुरी सिंगर सुनील खोया, प्रीतम एवं सुमन ने शैली से सब को मंत्रमुग्ध किया।ट्राइबल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सहयोग से कार्यक्रम का शुभारंभ टाटा स्टील अरबन सर्विसेज के हेड जिरेन जेवियर टोपनो ने किया। उनके साथ जुस्को के आरसी मिश्रा, नेशनल एससी-एसटी हब के हेड विनोद कुमार भी मौजूद थे। स्वागत डॉ. बिंदू पाहन ने, संचालन प्रियंका सिरका और धन्यवाद ज्ञापन जयपाल सिरका ने किया। राष्ट्रीय गान के बाद परिषद के संस्थापक स्व. कार्तिक उरांव के वाणी ‘आदिवासी ही इस देश के असली नागरिक हैं को याद किया। आदिवासी एवं मूलवासी समुदाय नागपुरी धुन पर झूमे। हो, मुंडा, तुरी, उरांव, संताल, तुरी, भुइयां और कालिंदी समाज के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें