ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरगणेशोत्सव में नाटक व लोक नृत्य का संगम

गणेशोत्सव में नाटक व लोक नृत्य का संगम

महाराष्ट्र हितकारी मंडल में गणेशोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नाटक और लोक नृत्य का संगम दिखा। महाराष्ट्र भगिनी समाज की ओर से गणेश वंदना ‘हे गजवदन के बाद लोकनृत्य शुरू...

गणेशोत्सव में नाटक व लोक नृत्य का संगम
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 21 Sep 2018 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र हितकारी मंडल में गणेशोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नाटक और लोक नृत्य का संगम दिखा। महाराष्ट्र भगिनी समाज की ओर से गणेश वंदना ‘हे गजवदन के बाद लोकनृत्य शुरू हुआ।

माउली नृत्य का जलवा : शिल्पा गांगरस, स्नेहल गांगरस, योगिता पोफरे, निकिता देव एवं अन्य मराठी दिंडी नृत्य ‘माउली ने समां बांधा। इसमें महाराष्ट्र के वारकरी संप्रदाय की नाचते गाते भक्ति भाव से भगवान की प्रार्थना को दिखाया गया। उपाध्यक्ष मृदुला राजे ने स्वागत किया।

बीहू और बुम्ब्रो नृत्य भी : प्राची राजे एवं प्रिया शाह ने असम की बीहू नृत्य की मनमोहनक प्रस्तुति दी। कश्मीरी नृत्य ‘बुम्ब्रो में आकांक्षा, परिणीता, दीपमाला, पूनम और योगिता नजर आईं। तेलुगु नृत्य ‘बथुकम्मा में अनुप्रिता, मृदुला, अश्विनी, कविता, अंजला, रागिनी ने पेश किया।

गिद्दा व कलबेलिया नृत्य : सयाली गोवंडे और ऐश्वर्या जोशी ने पंजाबी ‘गद्दिा पर थिरकने को विवश किया। राजस्थानी कलबेलिया नृत्य ‘काल्यो कूद पड्यो में शिल्पा गांगरस, प्राची राजे, विधि जोशी, स्नेहल गांगरस और निकिता देव ने अपने नृत्य से दर्शकों को खूब झुमाया।

प्रभावशाली लघु नाटिका : रोहिणी साठे लिखित एवं निर्देशित लघु नाटिका प्रभावशाली रही। मनीषा जोशी, अनुप्रिता देव, हर्षा, रागिनी आदि ने सशक्त अभिनय किया। संचालन रोहिणी साठे और नृत्य निर्देशन शिल्पा गांगरस का रहा। मंडल के सचिव प्रभात देव ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें