स्कूलों में किताबों की ऊंची कीमत, जांच की मांग
Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर में समाजसेवी कमल अग्रवाल ने स्कूलों में किताबों की ऊंची कीमतों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि रांची के एक स्कूल में यूकेजी की किताबों का सेट 2500 रुपये और कक्षा तीन का 4500 रुपये में बिक रहा है। अभिभावकों को तय दुकान से किताबें खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

जमशेदपुर। समाजसेवी कमल अग्रवाल ने स्कूलों में किताबों की ऊंची कीमत को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि रांची के रातू रोड स्थित एक स्कूल में यूकेजी की किताबों का सेट लगभग 2500 रुपये और कक्षा तीन की किताबों का सेट करीब 4500 रुपये में बेचा जा रहा है। उनका आरोप है कि अभिभावकों को तय दुकान से ही किताबें खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है और किताबों की सूची भी नहीं दी जाती। कमल अग्रवाल ने इसे अभिभावकों के साथ आर्थिक शोषण बताते हुए इस मुद्दे को समाज के सामने लाने और इस तरह की व्यवस्था पर रोक लगाने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


