Jamshedpur News: शहर की समस्याओं को लेकर हिंदु जागरण मंच ने ज्ञापन सौंपा

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

Jamshedpur News: फोटो-रोहित जमशेदपुर, कार्यालय संवाददाता शहर में लोगों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को

Jamshedpur News: शहर की समस्याओं को लेकर हिंदु जागरण मंच ने ज्ञापन सौंपा

Jamshedpur News: जमशेदपुर। शहर में लोगों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को लेकर बुधवार को हिंदू जागरण मंच का प्रतिनिधिमंडल डीसी राजीव रंजन से मिला। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अध्यक्ष बलबीर मंडल ने किया। शहर की विभिन्न समस्याओं से डीसी को अवगत कराते हुए जल्द समाधान की मांग की गई। डीसी को ज्ञापन भी सौंपा गया। बलबीर मंडल ने कहा कि शहर के कई इलाकों में असामाजिक गतिविधियों से आम लोगों को परेशानी हो रही है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में असुरक्षा की भावना बनी हुई है। स्कूलों की छुट्टी के समय बाहरी युवकों का जमावड़ा लग रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य मार्गों पर अवैध पार्किंग, सार्वजनिक मैदानों में नशेड़ियों के जमावड़े और घरों में चोरी की घटनाओं पर विशेष ध्यान देने की मांग की।संवेदनशील

क्षेत्रों में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और स्कूलों के आसपास छुट्टी के समय विशेष निगरानी रखने का आग्रह किया गया। सार्वजनिक स्थानों पर नशे के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया। चोरी रोकने के लिए रात्रि गश्त और निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में अनिल सिंह, राकेश सिंह, राजेश सिंह, त्रिदेव चट्टराज, अमरेंद्र पासवान आदि मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: शहर की समस्याओं को लेकर हिंदु जागरण मंच ने ज्ञापन सौंपा