जलापूर्ति योजना हस्तांतरण प्रक्रिया पूरी, कल से निगम करेगा संचालन

जलापूर्ति योजना हस्तांतरण प्रक्रिया पूरी, कल से निगम करेगा संचालन

संक्षेप:

मानगो जलापूर्ति योजना का हस्तांतरण शुक्रवार को पूरा हो गया। सभी उपकरणों और सामग्री की सूची तैयार कर ली गई है। शनिवार से योजना का संचालन मानगो नगर निगम करेगा। निरीक्षण में कई अभियंता शामिल थे,...

Oct 10, 2025 02:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

मानगो जलापूर्ति योजना के हस्तांतरण की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। सभी इक्विपमेंट, सिविल और मैकेनिकल सामग्री की सूची तैयार कर इन्वेंटरी तैयार कर ली गई है। शनिवार से जलापूर्ति योजना का संचालन मानगो नगर निगम करेगा। निरीक्षण के दौरान मानगो नगर निगम के सहायक अभियंता अमित आनंद, कनिष्ठ अभियंता राजू टुडू और जितेंद्र कुमार, पीएचईडी के सहायक अभियंता आरिफ अंसारी व कनिष्ठ अभियंता आशुतोष, रूपलाल शाह, मैकेनिकल विभाग के सहायक अभियंता अभिषेक सिंह और कनिष्ठ अभियंता काशीनाथ मुखियार मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण के बाद तैयार इन्वेंटरी पर सिविल और मैकेनिकल दोनों विभागों के तकनीकी एवं गैर-तकनीकी अधिकारियों के संयुक्त हस्ताक्षर किए जाएंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।