Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsComplaint Against Police Official for Distorting Religious Event Video
भजन संध्या के कथित छेड़छाड़ वाले वीडियो को लेकर दुर्गा पूजा समिति ने एसएसपी से की शिकायत

भजन संध्या के कथित छेड़छाड़ वाले वीडियो को लेकर दुर्गा पूजा समिति ने एसएसपी से की शिकायत

संक्षेप:

हिल व्यू सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष श्याम सिंह ने एसएसपी को शिकायत दी है। 30 सितंबर 2025 को धार्मिक भजन संध्या कार्यक्रम का वीडियो कुछ अज्ञात लोगों द्वारा छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। समिति ने आरोप लगाया है कि इससे उनकी छवि धूमिल हुई है और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

Jan 04, 2026 01:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

हिल व्यू सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष श्याम सिंह ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और एमजीएम थाना प्रभारी की छवि धूमिल करने के आरोप में एसएसपी को लिखित शिकायत दी है। शिकायत में कहा गया है कि समिति द्वारा 30 सितंबर 2025 को हिल व्यू कॉलोनी स्थित पंडाल में धार्मिक भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी सचिन कुमार दास को स्वपरिवार मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था, जबकि प्रसिद्ध भजन गायिका निशा उपाध्याय द्वारा भक्ति जागरण प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम पूरी तरह धार्मिक और मर्यादित था, लेकिन कुछ अज्ञात लोगों द्वारा कार्यक्रम का वीडियो बनाकर उसमें छेड़छाड़ की गई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।शिकायत

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

में आरोप लगाया गया है कि उक्त छेड़छाड़ किए गए वीडियो को एक स्थानीय न्यूज पोर्टल द्वारा बिना सत्यापन के लगातार दो दिनों से प्रसारित किया जा रहा है। इससे न केवल समिति की छवि धूमिल हो रही है, बल्कि धार्मिक भावनाओं के साथ भी खिलवाड़ किया गया है। समिति अध्यक्ष श्याम सिंह ने मांग की है कि छेड़छाड़ कर वीडियो बनाने, उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने और तोड़-मरोड़ कर समाचार चलाने वाले व्यक्तियों व चैनलों के खिलाफ शीघ्र कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही ऐसे वीडियो वायरल करने वालों की पूरी जानकारी समिति को उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न