ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरकंपनी हुई बंद, 35 कर्मचारियों का प्रदर्शन

कंपनी हुई बंद, 35 कर्मचारियों का प्रदर्शन

मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 16 स्थित मेसर्स अस्क केमिकल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को बंद कर दिया गया है। उसके बंद होने से उस कंपनी के 35 कर्मचारी...

कंपनी हुई बंद, 35 कर्मचारियों का प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 01 Dec 2021 05:31 PM
ऐप पर पढ़ें

मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 16 स्थित मेसर्स अस्क केमिकल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को बंद कर दिया गया है। उसके बंद होने से उस कंपनी के 35 कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं। मंगलवार सुबह जब कर्मचारी कंपनी पहुंचे तो पाया कि ताला लगा है और बाहर नोटिस चिपकाया गया है। उसके बाद कंपनी के कर्मचारी बाहर ही धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि बिना किसी नोटिस के ही कंपनी को बंद कर दिया अब उनके पास भुखमरी की स्थिति हो जाएगी। कंपनी प्रबंधन की ओर से राल्फ टैबलोन ने बताया कि कंपनी की आर्थिक स्थिति कोरोना के कारण खराब होती चली गई। अब हाल ऐसा है कि कंपनी चलाने के लिए पैसे नहीं है। इसी को लेकर कागजी प्रक्रिया के साथ कंपनी को बंद करने का फैसला लिया गया। कम्पनी के कर्मचारियों के बीच नियम के अनुसार बकाया का भुगतान कर दिया जायेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें