ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरहंगामा करने वालों के हथियार थाने में जमा

हंगामा करने वालों के हथियार थाने में जमा

डीसी ऑफिस में गत 2 फरवरी को हंगामा मचाने वाले दो लोगों के हथियार पुलिस ने जमा करवा लिए हैं। इनमें देवव्रत प्रसाद और एकरामुल हक शामिल हैं। प्रसाद के...

हंगामा करने वालों के हथियार थाने में जमा
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 23 Feb 2021 05:31 PM
ऐप पर पढ़ें

डीसी ऑफिस में गत 2 फरवरी को हंगामा मचाने वाले दो लोगों के हथियार पुलिस ने जमा करवा लिए हैं। इनमें देवव्रत प्रसाद और एकरामुल हक शामिल हैं। प्रसाद के नाम पर दो जबकि हक के नाम पर एक हथियार है। इनमें से एक गोलमुरी जबकि दूसरा मानगो का निवासी है। हालांकि आगे की कार्रवाई के संबंध में अभी स्पष्ट नहीं किया गया है।

डीसी ऑफिस में शस्त्र नवीकरण एवं निरीक्षण के दौरान कुछ लोगों के साथ इन दोनों ने उस दिन अपने लाइसेंसी हथियार के साथ हंगामा किया था। उन्होंने न केवल निचले तल पर स्थित जेनरल सेक्शन में शोर शराबा किया था बल्कि प्रथम तल पर उपायुक्त के कक्ष के सामने उनके अनुसेवी से भी उलझ गए थे। उनके रवैये से उपायुक्त इतने नाराज हुए कि उन्होंने दोनों के लाइसेंस निलंबित करने की चेतावनी दी थी।

बीते 19 जनवरी से हर मंगलवार व शुक्रवार को हथियारों का नवीकरण एवं निरीक्षण हो रहा है। उस दिन भी शस्त्र नवीकरण का काम जेनरल सेक्शन में चल रहा था। उस समय काफी भीड़ थी। तभी उनमें से कुछ लोगों ने देर किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें