जमशेदपुर के नौसेना कमांडर आयुष रंजन का निधन
झारखंड के रिटायर डीएसपी राय मनोरंजन प्रसाद के बेटे, भारतीय नौसेना के कमांडर आयुष रंजन का बेंगलुरु में निधन हो गया। उनकी अंत्येष्टि नौसेना के नेतृत्व में की जाएगी। आयुष ने अपनी शिक्षा जमशेदपुर के...
जमशेदपुर। झारखंड में बसे रिटायर डीएसपी राय मनोरंजन प्रसाद एवं मीना राय के इकलौते सुपुत्र भारतीय नौसेना के कमांडर आयुष रंजन (39 वर्ष) का गुरुवार तड़के बेंगलुरु स्थित कमांड हॉस्पिटल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। नौसेना के नेतृत्व में बेंगलुरु में ही उनकी अंत्येष्टि की जाएगी। आयुष रंजन मूलतः भरथुआ-कल्याणपुर बिहार के निवासी थे। लोयोला स्कूल जमशेदपुर से शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने भारतीय नौसेना में प्रवेश कर देश की सेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनकी देशभक्ति, नेतृत्व क्षमता और समर्पण भाव हमेशा स्मरणीय रहेंगे।झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कमांडर आयुष रंजन का निधन समाज ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक गहरी छती है।
ऐसे जांबाज और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी की कमी कभी पूरी नहीं हो सकती। समाज इस कठिन घड़ी में परिवार के साथ है और आयुष रंजन के योगदान को हमेशा याद रखेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




