ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरकोल्हान विश्वविद्यालय को मिला 18.5 करोड़ का आवंटन

कोल्हान विश्वविद्यालय को मिला 18.5 करोड़ का आवंटन

कोल्हान विश्वविद्यालय को मानव संसाधन विकास विभाग से विभिन्न मद में 18.5 करोड़ का आवंटन प्राप्त हुआ है। कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. एसएन सिंह ने कहा कि विभाग से प्राप्त बैंक ड्राफ्ट शुक्रवार...

कोल्हान विश्वविद्यालय को मिला 18.5 करोड़ का आवंटन
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 14 Apr 2018 03:57 PM
ऐप पर पढ़ें

कोल्हान विश्वविद्यालय को मानव संसाधन विकास विभाग से विभिन्न मद में 18.5 करोड़ का आवंटन प्राप्त हुआ है। कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. एसएन सिंह ने कहा कि विभाग से प्राप्त बैंक ड्राफ्ट शुक्रवार को विश्वविद्यालय को भेजा गया है।

प्राप्त आवंटन में छात्राओं के निशुल्क शिक्षा कार्यक्रम में लिए 40 लाख 73 हजार, सरकार द्वारा वित्त रहित संस्थान की सहायता के लिए 79 लाख 30 हजार, घंटी आधारित शिक्षकों के लिए 4 करोड़ 67 लाख, प्रशिक्षण सह कार्यशाला के लिए 10 लाख 30 हजार, कार्यरत शिक्षकों के यूजीसी वेतन अंतर मद में 10 करोड़, आइसीटी लैब के लिए 2 करोड़ रुपये का आवंटन प्राप्त हुआ है। विश्वविद्यालय के खुलने के बाद इन मदों में आवंटनों को जारी करने का प्रयास किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें