ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरभूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में फूंका सीएम का पुतला

भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में फूंका सीएम का पुतला

झामुमो ने कांग्रेस, झाविमो, राजद के साथ मिलकर मंगलवार को साकची गोलचक्कर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया। इस पुतला दहन कार्यक्रम के माध्यम से भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल का विरोध किया...

भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में फूंका सीएम का पुतला
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 20 Jun 2018 05:18 PM
ऐप पर पढ़ें

झामुमो ने कांग्रेस, झाविमो, राजद के साथ मिलकर मंगलवार को साकची गोलचक्कर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया। इस पुतला दहन कार्यक्रम के माध्यम से भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल का विरोध किया गया।

झामुमो जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन ने कहा कि जबतक इस बिल को राज्य सरकार वापस नहीं लेती तबतक झामुमो का सड़क से सदन तक विरोध जारी रहेगा। यह लड़ाई हमारी अस्मिता, अस्तित्व और पहचान की है। पुतला दहन में सुमन महतो, लालटू महतो, शेख बद्दरुदीन, प्रमोद लाल, रोडेया सोरेन, हिदायत खान, कमलजीत कौर गिल, सागेन पूर्ति, बाबर खान, गुरमीत गिल, दलगोविंद लोहरा, प्रीतम हेम्ब्रम, मानसिंह बेसरा, कांग्रेस से परितोष सिंह, राकेश साहू, झाविमो जिलाध्यक्ष बबुआ सिंह, राहुल सिंह, सुनील सिंह, आलोक बाजपेयी, राजद जिलाध्यक्ष अम्बिका बनर्जी आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें