Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsClosure of Tata Nagar Station Parcel Gate Causes Inconvenience to Passengers and Staff
टाटानगर स्टेशन पर पार्सल गेट को बंद करने के खिलाफ शिकायत

टाटानगर स्टेशन पर पार्सल गेट को बंद करने के खिलाफ शिकायत

संक्षेप:

टाटानगर स्टेशन के पार्सल गेट को बंद करने से यात्रियों और कर्मचारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सरवन कुमार देबूका ने रेलमंत्री को पत्र लिखकर गेट को फिर से खोलने की मांग की है। उनका कहना है कि यह सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है और आपातकाल में एक अतिरिक्त निकास की जरूरत है।

Feb 11, 2026 01:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन के पार्सल गेट को बंद करने से कर्मचारियों के साथ यात्रियों को भी दिक्कत हो रही है। सरवन कुमार देबूका ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर पार्सल गेट खुलवाने की मांग की है। देबूका के अनुसार पार्सल गेट बंद होना स्टेशन की सुरक्षा की दृष्टिकोन से भी घातक है। जनहित में पार्सल गेट को फिर से शुरू करना चाहिए। क्योंकि चक्रधरपुर मंडल के टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों का आवागमन ज्यादा है और आपातकाल में स्टेशन से निकास के लिए एक अतिरिक्त मार्ग जरूरी है। जानकार बताते हैं कि डीआरएम के आदेश पर 5 महीने पूर्व पार्सल गेट को रेल कर्मियों ने बंद किया था ताकि अनाधिकृत लोग स्टेशन पर प्रवेश नहीं कर सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;