Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsCleanliness Drive by Ex-Servicemen Council at Gandhi Ghat
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद और राष्ट्रीय चेतना ने गांधी घाट पर चलाया सफाई अभियान

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद और राष्ट्रीय चेतना ने गांधी घाट पर चलाया सफाई अभियान

संक्षेप:

जमशेदपुर में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद और राष्ट्रीय चेतना संस्थान ने गांधी घाट पर सफाई अभियान चलाया। इस अभियान में मूर्तियों का विसर्जन और प्लास्टिक हटाने का कार्य किया गया। संस्थान के सदस्यों ने प्रदूषण और पर्यावरण विनाश के खिलाफ जागरूकता फैलाते हुए सभी नागरिकों से इसमें भाग लेने की अपील की।

Nov 30, 2025 04:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

जमशेदपुर। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं राष्ट्रीय चेतना संस्थान ने रविवार को गांधी घाट में सफाई अभियान चलाया। सफाई का बीड़ा उठाते हुए संस्थान के सदस्य गांधी घाट पर सुबह-सुबह एकत्रित हुए और फिर सफाई शुरू की। सर्वप्रथम वहां विसर्जित की गई मूर्तियों से शुरुआत की गई। प्रतिमाओं के गहने और प्लास्टिक को हटा दिया गया। राष्ट्रीय चेतना के सदस्य किशोर कुमार ने संदेश दिया कि हमारे पूर्व सैनिकों ने अपना पूरा जीवन देश की सीमाओं की रक्षा में समर्पित कर दिया। उन्होंने कठोर परिस्थितियों में अपने परिवारों से दूर रहकर और कई बार अपने प्राणों की आहुति देकर भी राष्ट्र की सेवा की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आज जब वे सेवानिवृत्त हो चुके हैं, तो उनका कर्तव्य समाप्त नहीं हुआ है। बल्कि एक नया अध्याय शुरू हुआ है। आज हमारा देश एक नई लड़ाई लड़ रहा है, प्रदूषण, गंदगी और पर्यावरण विनाश के खिलाफ। शहर में परिषद के संस्थापक वरुण कुमार ने कहा कि गांधी घाट पर हम जो सफाई अभियान चला रहे हैं, वह केवल कचरा उठाने का कार्य नहीं है। यह राष्ट्र निर्माण का एक पवित्र कार्य है। यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। यह हमारी संस्कृति और परंपराओं को बचाने का प्रयास है। वे सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि चाहे आप युवा हों, बुजुर्ग हों, विद्यार्थी हों या गृहिणी, इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। अपने बच्चों को भी साथ लाएं, ताकि उन्हें स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संस्कार मिलें। अभियान में राष्ट्रीय चेतना के किशोर कुमार, राजीव कुमार, सत्येंद्र कुमार सिंह, शिबू मुखी, निखिल कुमार सिन्हा, आशीष झा, वरुण कुमार, विश्वजीत, जसवीर सिंह, नकुल कुमार, प्रवीण कुमार पांडे, मनोज कुमार सिंह आदि शामिल हुए।