
सात नवंबर तक कर सकेंगे क्लैट-2026 के लिए आवेदन
कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने क्लैट 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 7 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। क्लैट 2026 की परीक्षा 7 दिसंबर को होगी, जिसमें एलएलबी और एलएलएम कोर्स में एडमिशन के लिए 120 सवाल पूछे जाएंगे।
कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की ओर से कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। कंसोर्टियम ने क्लैट यूजी व पीजी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी सात नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर तक निर्धारित थी। क्लैट का आयोजन सात दिसंबर को दोपहर दो से शाम चार बजे तक होगा। क्लैट 2026 के माध्यम से देशभर की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में एलएलबी और एलएलएम कोर्स में एडमिशन होगा। इसके अलावा अन्य संस्थानों में संचालित एलएलबी और एलएलएम कोर्स में भी क्लैट स्कोर के आधार पर एडमिशन ले सकेंगे।

क्लैट यूजी परीक्षा में 120 सवाल पूछे जायेंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




