खाना बनाने के क्रम में आठवीं की छात्रा झुलसी
जमशेदपुर। भुइयांडीह ह्यूम पाइप बस्ती में मंगलवार दोपहर को घर में खाना बनाने के दौरान आठवीं की एक छात्रा बुरी तरह से झुलस...
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 01 Nov 2022 01:30 PM
ऐप पर पढ़ें
जमशेदपुर। भुइयांडीह ह्यूम पाइप बस्ती में मंगलवार दोपहर को घर में खाना बनाने के दौरान आठवीं की एक छात्रा बुरी तरह से झुलस गई। उसे इलाज के लिए परिजनों ने एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। छात्रा का नाम सोनी कुमारी है और वह साकची गुरुद्वारा स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती है। मां मालती कुमारी के अनुसार चूल्हे पर खाना बनाने के दौरान उनकी बेटी जली है। डॉक्टर ने बताया कि छात्रा का 80 प्रतिशत शरीर झुलस गया है। उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया जा रहा है।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
