ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरमानगो बस स्टैंड में झड़प, दो गिरफ्तार

मानगो बस स्टैंड में झड़प, दो गिरफ्तार

मानगो बस स्टैंड में शुक्रवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें पिस्तौल निकाल कर लहराई गई और एक व्यक्ति को पिस्तौल के बट से मारकर घायल कर दिया गया। मौके से दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया...

मानगो बस स्टैंड में शुक्रवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें पिस्तौल निकाल कर लहराई गई और एक व्यक्ति को पिस्तौल के बट से मारकर घायल कर दिया गया। मौके से दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया...
1/ 2मानगो बस स्टैंड में शुक्रवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें पिस्तौल निकाल कर लहराई गई और एक व्यक्ति को पिस्तौल के बट से मारकर घायल कर दिया गया। मौके से दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया...
मानगो बस स्टैंड में शुक्रवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें पिस्तौल निकाल कर लहराई गई और एक व्यक्ति को पिस्तौल के बट से मारकर घायल कर दिया गया। मौके से दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया...
2/ 2मानगो बस स्टैंड में शुक्रवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें पिस्तौल निकाल कर लहराई गई और एक व्यक्ति को पिस्तौल के बट से मारकर घायल कर दिया गया। मौके से दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया...
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 21 Sep 2019 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

मानगो बस स्टैंड में शुक्रवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें पिस्तौल निकाल कर लहराई गई और एक व्यक्ति को पिस्तौल के बट से मारकर घायल कर दिया गया। मौके से दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिनका नाम शौकत और राहुल सिंह है। वे लोग डबलू सिंह गिरोह के सदस्य हैं। मौके से डबलू और मुन्ना खान भाग गए। हमले में शिव शक्ति बस के कर्मचारी उदय प्रताप सिंह और फरार डबलू सिंह घायल हो गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गयी। थोड़ी देर तक इलाका सीतारामडेरा थाना का है या साकची का, इसे लेकर विवाद होता रहा। लेकिन बाद में लिखित शिकायत साकची थाना में दर्ज की गयी।

यह है घटना

बिहार शरीफ से टाटा आने वाली बसों के विवाद को लेकर जमशेदपुर से बिहारशरीफ जाने के लिए बसों के एजेंटों ने हड़ताल कर दी है। इसके चलते बिहार शरीफ सीधे जाने के लिए एक भी बसें नहीं चल रही हैं। बस स्टैंड में ही रहने वाले डबलू सिंह और मुन्ना खान ने इस बीच संगीता-अनामिका नामक बस, जिसकी बिहार शरीफ की परमिट है, लाकर उसे चलाने के लिए स्टैंड में खड़ी की। एजेंटों की एकजुटता के कारण पिछले पांच दिनों से संगीता-अनामिका बस स्टैंड में ही खड़ी थी। इस बीच शुक्रवार को डबलू सिंह ने हड़ताल से अलग हटते हुए अपनी बस निकालकर उसे सड़क पर उतारा और सरकारी बस स्टैंड के निकट मंदिर के पास बस खड़ी कर बिहार शरीफ के लिए टिकट काटना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही बिहार शरीफ जाने वाली दूसरी बस के कर्मचारी जो हड़ताल पर थे, उन लोगों ने आकर डबलू और मुन्ना खान को रोकना चाहा तो उन लोगों ने हड़ताली बस कर्मचारियों पर हमला कर दिया। डबलू और मुन्ना खान के साथ उसकी नई बस के अन्य कर्मचारियों ने भी साथ दिया, जिसमें उदय कुमार सिंह के सिर पर चोट लगी। इस घटना के बाद मौके से डबलू और मुन्ना खान तो भाग गए, लेकिन उनके सहयोगी शौकत उर्फ शैतान और राहुल सिंह पकड़े गए। दोनों की लोगों ने जमकर पिटाई की, उसके बाद उन्हें साकची पुलिस को सौंप दिया।

प्राथमिकी में लगाया रंगदारी का आरोप

इस घटना के बाद बस के शिव शक्ति बस के कर्मचारी उदय प्रताप सिंह के बयान पर साकची थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी, जिसमें उसने डबलू और मुन्ना खान पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया। प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर जब वे अपनी शिव शक्ति बस को छोड़ने के लिए जा रहे थे तो अचानक डबलू और मुन्ना अपने साथ चार-पांच लोगों को लेकर आए और उन पर हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट की। मुन्ना खान के हाथ में पिस्तौल थी, जिसके बट से उसने सिर पर मारा। यह देखकर उनके समर्थन में शिव शक्ति बस के मैनेजर हीरा सिंह, पिंटू मिश्रा, नटराज बस के मैनेजर हरिशंकर सिंह, पवन पुत्र बस के मैनेजर सहित अन्य लोग आए और उनकी जान बचाई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें