ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरसिविल सर्जन ने किया डायरिया पीड़ित गांव का निरीक्षण

सिविल सर्जन ने किया डायरिया पीड़ित गांव का निरीक्षण

डायरिया के प्रकोप से जूझ रहे पटम्दा प्रखंड के लेकरा गांव का रविवार को सिविल सर्जन ने निरीक्षण किया। इस दौरान सिविल सर्जन ने क्षेत्र में घूम-घूमकर ग्रामीणों से उनके खाना-पान का हाल जाना। मौके पर...

सिविल सर्जन ने किया डायरिया पीड़ित गांव का निरीक्षण
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरMon, 06 Aug 2018 06:37 PM
ऐप पर पढ़ें

डायरिया के प्रकोप से जूझ रहे पटम्दा प्रखंड के लेकरा गांव का रविवार को सिविल सर्जन ने निरीक्षण किया। इस दौरान सिविल सर्जन ने क्षेत्र में घूम-घूमकर ग्रामीणों से उनके खाना-पान का हाल जाना। मौके पर डायरिया से पीड़ित एक मरीज को इलाज के लिए पटम्दा सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं करीब 30 आंशिक रूप से पीड़ित को मुफ्त ओआरएस व दवाएं बांटी गईं।

एक माह में दोबारा फैला है प्रकोप : इस दौरान पटम्दा के एमओआईसी डॉ. समीर कुमार व क्यूआरटी भी मौजूद थी। सिविल सर्जन ने बताया कि इसी गांव में करीब 25 दिन पहले भी डायरिया का प्रकोप फैला था। और शनिवार को फिर से प्रकोप फैलने की सूचना मिली। सिविल सर्जन ने बताया कि ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार गांव में लगे हैंडपंप से गंदा व बदबूदार पानी आता है। वहीं गांव के अधिकांश लोग पोखर में नहाते हैं। संभवत: इसी कारण से डायरिया फैला है।

औचक था निरीक्षण, जांचनी थी क्यूआरटी की तत्परता : विदित हो कि सिविल सर्जन द्वारा किया गया यह निरीक्षण औचक था। दरअसल गांव में डायरिया फैलने की सूचना मिलने पर शनिवार को ही सिविल सर्जन ने पटम्दा सीएचसी की एक क्यूआरटी गठित कर गांव में अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था। टीम की तत्परता जांच के लिए अचानक ही रविवार सुबह सिविल सर्जन गांव में पहुंच गये। हालांकि मौके पर क्यूआरटी तत्पर दिखी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें