शहर के लेखक अंशुमन भगत को मिला सर्वेश्रेष्ठ पुरस्कार
शहर के लेखक अंशुमन भगत को 'मन ओ मौसुमी' द्वारा वर्ष 2022 के सर्वश्रेष्ठ लेखक का पुरस्कार दिया गया...
शहर के लेखक अंशुमन भगत को 'मन ओ मौसुमी' द्वारा वर्ष 2022 के सर्वश्रेष्ठ लेखक का पुरस्कार दिया गया है। सैकड़ों नामांकनों में उन्हें सर्वश्रेष्ठ लेखक का दर्जा दिया गया। मन ओ मौसुमी संस्था ने रविवार को अंशुमन भगत को ई-मेल के माध्यम से जानकारी दी। सोमवार को मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कार दिया जाएगा। अंशुमन को उनकी पुस्तक तथा लेखन शैली में सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए सर्वश्रेष्ठ लेखक के रूप में चुना गया है। उनकी पुस्तक 'एक सफर में' के लिए उन्हें यह पुरस्कार मिला है, किताब 'एक सफर में' बॉलीवुड टीवी इंडस्ट्री के पर्दे के पीछे की कहानियों और कलाकारों के संघर्ष से जुड़ी कहानियों पर आधारित है। जिसे छत्तीसगढ़ के ऑथर्स ट्री पब्लिशिंग हाउस द्वारा वर्ष 2021 के दिसंबर 18 में प्रकाशित किया गया था। अंशुमन भगत एक भारतीय युवा लेखक हैं, जो जमशेदपुर शहर के रहने वाले हैं और कई सम्मान मिले हैं। 'मन ओ मौसुमी' अंशुमन भगत जैसे प्रतिभाशाली लेखकों को उनकी रचनात्मकता, अनुसंधान और संगठन की निपुणता का पता लगाने और अपने विचारों को लिखने के कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित करती है। इच्छुक लेखकों को न केवल अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है बल्कि उन्हें अपनी क्षमताओं में सुधार करने का भी मौका मिलता है। इस तरह के मंच रचनात्मकता और लेखन की दुनिया में एक मानक स्थापित करते हैं, जहां एक शौकिया लेखक को लेखन और प्रतिभा की दुनिया से अवगत कराया जाता है। इस मंच पर अंशुमन भगत द्वारा लिखे गए लेख को कई अनुयायियों और लेखन प्रेमियों ने पसंद किया और सराहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



