क्वालिटी सर्किल हमेशा उदाहरण पेश करता है : पारिख

क्वालिटी सर्किल हमेशा उदाहरण पेश करता है : पारिख

संक्षेप:

सीआईआई झारखंड चैप्टर द्वारा आयोजित 38वां क्वालिटी सर्किल सम्मेलन संपन्न हुआ। इसका उद्देश्य उद्योगों में सुधार और उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा देना था। विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागियों ने सत्रों में हिस्सा लिया, जहां परिचालन दक्षता, लागत में कमी, और संगठनात्मक उत्कृष्टता पर चर्चा की गई। विजेता टीमों में टाटा मोटर्स, आरएसबी ट्रांसमिशन्स, और टाटा स्टील शामिल हैं।

Nov 05, 2025 05:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

सीआईआई झारखंड चैप्टर की ओर से आयोजित दो दिवसीय 38वां क्वालिटी सर्किल (क्यूसी) सम्मेलन संपन्न हुआ। इसका उद्देश्य उद्योगों में निरंतर सुधार, उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा देने और गुणवत्ता पेशेवरों को विचार-साझा मंच प्रदान करना था। विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागियों ने केस स्टडी, संवाद सत्र और ज्ञान-विनिमय कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सत्रों में परिचालन दक्षता बढ़ाने, लागत घटाने और सतत विकास को गति देने में क्वालिटी सर्किल की भूमिका पर चर्चा की गई। साथ ही संगठनात्मक उत्कृष्टता हासिल करने में टीमवर्क और कर्मचारियों की भागीदारी को अहम बताया गया। सीआईआई झारखंड राज्य परिषद के उपाध्यक्ष और वैदेही मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी दिलू पारिख ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि क्वालिटी सर्किल केवल समस्याओं का समाधान नहीं करता, बल्कि उदाहरण पेश करता है। यह किसी और के सुधारने का इंतजार न करें, खुद करें के दर्शन पर आधारित है। उन्होंने कहा कि छोटे विचार बड़े बदलाव की नींव रखते हैं और हर सर्किल की कहानी संगठन को प्रेरित करती है। विजेता टीमों की सूची : विजेता : टीम प्रकाश, टाटा मोटर्स लिमिटेड प्रथम उपविजेता: टीम विनर्स क्लब, आरएसबी ट्रांसमिशन्स (इंडियाना) लिमिटेड द्वितीय उपविजेता: टीम बैटरी #10-11 ऑपरेशन ग्रुप #10, टाटा स्टील लिमिटेड तृतीय उपविजेता: टीम प्रगति, टाटा पावर कंपनी लिमिटेड एमएसएमई श्रेणी विजेता: टीम पाथफाइंडर, हाइको इंजीनियर्स प्रा. लि. एमएसएमई उपविजेता: टीम क्वालिटी सर्किल, एम्डेट जमशेदपुर प्रा. लि. जूरी पुरस्कार: टीम हिमालय प्रगति, हिमालय एंटरप्राइजेज