आज मध्यरात्रि प्रभु यीशु का होगा जन्म, 25 को दिनभर जश्न
24 दिसंबर की मध्यरात्रि को प्रभु यीशु का जन्म होगा। शहर के सभी गिरजाघरों में सजावट अंतिम चरण में है। मसीही समुदाय विशेष तैयारी कर रहा है, जिसमें घरों में क्रिसमस ट्री और चरनी सजाई गई है। संत जोसेफ चर्च में बड़े स्तर पर जश्न मनाया जाएगा, जहां प्रार्थना सभा और उत्सव का आयोजन होगा।

24 दिसंबर की मध्यरात्रि ठीक 12 बजे प्रभु यीशु का जन्म होगा। इसे लेकर शहर के सभी गिरजाघर रोशनी से जगमगा उठे हैं और सजावट का कार्य अंतिम चरण में है। प्रभु यीशु के आगमन को लेकर ईसाई समुदाय पूरी तैयारी में जुटा है। गिरजाघरों से लेकर घरों तक विशेष चरनी सजाई जा रही है। शहर के गिरजाघरों में विशेष सजावट की गई है। प्रभु यीशु के जन्म के बाद 25 दिसंबर की सुबह विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी और इसके बाद जश्न मनाया जाएगा। प्रभु यीशु के जन्म से पहले ही मसीही समुदाय के घरों में उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है।
संत जोसेफ चर्च गोलमुरी, बेल्डीह चर्च बिष्टूपुर, सेंट मैरी चर्च बिष्टूपुर सहित शहर के सभी प्रमुख गिरजाघरों में क्रिसमस की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी चर्चों को रंग बिरंगी लाइटों, स्टार, क्रिसमस ट्री और पुष्पों से सजाया गया है। घर घर में क्रिसमस ट्री, चरनी और गौशाला बनाई गई है। शहर में सबसे बड़े पैमाने पर सेलिब्रेशन संत जोसेफ चर्च में होता है, जहां सैकड़ों की संख्या में मसीही समुदाय के लोग प्रार्थना के लिए जुटते हैं। चर्च के बगल में विशेष चरनी गौशाला बनाई गई है, जहां प्रभु यीशु का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। चरनी की तैयारी में जुटे फादर जॉनी ने बताया कि क्रिसमस पर्व मसीही समुदाय द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। 24 दिसंबर की रात 10 बजे पूजा अर्चना शुरू होगी और प्रभु यीशु के जन्म के अवसर पर विश्व शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी। इस दौरान गौशाला में विशेष प्रार्थना और कैरोल गीतों की प्रस्तुति होगी। गौशाला में हुआ प्रभु यीशु का जन्म फादर ने बताया कि प्रभु यीशु का जन्म गौशाला में हुआ था। ईश्वर पुत्र होते हुए भी उन्होंने पूरे मानव समाज को बचाने के लिए एक साधारण मनुष्य के रूप में जन्म लिया और विश्व को भाईचारे व शांति का संदेश दिया। 24 दिसंबर की मध्यरात्रि प्रभु यीशु के जन्म के साथ ही गिरजाघरों में घंटे बजाए जाएंगे, जिसके बाद मिस्सा पूजा संपन्न होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



