
कुश्ती में उज्जवल, आदित्य, खुशी, रिया, अरुण और विकास विजेता
साकची के स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट द्वारा आयोजित बाल मेले में बच्चों ने कुश्ती, दौड़, बोरा रेस और अन्य खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई। विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र दिए गए। नामी चित्रकारों ने बच्चों को चित्रकारी का अनुभव कराया और नृत्य प्रतियोगिता में कई प्रतिभागियों ने पुरस्कार जीते।
साकची स्थित स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन की ओर से आयोजित बाल मेले के चौथे दिन बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कुश्ती, दौड़, बोरा रेस, तीन-पैर दौड़, चम्मच रेस, सुई-धागा दौड़, डिस्क थ्रो और शॉटपुट जैसी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कुश्ती में 48 किलो भार वर्ग में उज्जवल शर्मा प्रथम, नितेश कुमार साहू द्वितीय और दुर्गाचरण सोरेन तृतीय रहे। 57 किलो भार में आदित्य ने पहला स्थान पाया, जबकि रितिक गुलाटी और श्रवण सरदार क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
अंडर-18 बालिका वर्ग में खुशी अग्रवाल और रिया ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। 63 किलो भार वर्ग में विकास कुमार और 68 किलो भार में अरुण कश्यप विजेता बने। 92 किलो भार वर्ग में सुभोजीत घोष विजेता रहे, जबकि 65 किलो वर्ग में अंकित यादव ने बाजी मारी। डिस्क थ्रो में बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में अलिष्का मरांडी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि बालक वर्ग में शकीब अली विजेता बने। बैलेंस रेस में आरती कुमारी और बलविंदर कौर ने अलग-अलग वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बालिका दौड़ में रानी मुंडा और बालक वर्ग में भूपेश महतो सबसे तेज रहे। बोरा रेस में राम कर्मकार पहले स्थान पर रहे। शॉटपुट में आलोक कुमार वर्मा और रौशन कुमार ने अपने-अपने समूह में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुई-धागा रेस में अफशां जुनैद और थ्रो बॉल प्रतियोगिता में भी अफशां जुनेद विजेता रहीं। तीन-पैर की दौड़ में रोहित महतो और रामचंद्र सोरेन की जोड़ी विजेता बनी। मेला में पहुंचे नामी चित्रकार झारखंड के नामी चित्रकार दीपांकर कर्मकार, मुक्ता गुप्ता, पैक्स सोय मुरूम, विप्लव रॉय, ललून दत्ता, शुभेंदु विश्वास, तपन रॉय, बिट्टू कुमार, सलमन दास, फनकर नागेश, सैयद तौफीक, अरीबा आफरीन आदि आज बालमेला में आए। इन्होंने बच्चों के सामने कैनवस पर चित्रकारी की। जो बच्चे इनसे सवाल पूछते, वो इनका व्यावहारिक जवाब देते। यहां तक की बच्चों को कलर के सेंस के बारे में भी बताते दिखे। ये समस्त कलाकार 20 नवंबर तक बाल मेला में रहेंगे। प्रगिता के नृत्य को मिला सम्मान बाल मेले में एकल और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता हुई। इसमें जूनियर वर्ग में प्रगिता शर्मा प्रथम, ए मायरा झा दूसरे और मनमीत कुमार तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर ग्रुप में समृद्धि साहा प्रथम तो जेमिका शर्मा दूसरे स्थान पर रहे। समूह नृत्य में युग ग्रुप पहले स्थान पर, लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल दूसरे स्थान पर और वीएनपीएस विद्यालय तीसरे स्थान पर रहा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




