ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरमदर टेरेसा ट्रस्ट से लापता बच्चा मुंहबोले मौसा-मौसी के घर से बरामद

मदर टेरेसा ट्रस्ट से लापता बच्चा मुंहबोले मौसा-मौसी के घर से बरामद

टेल्को स्थित मदर टेरेसा ट्रस्ट के परिसर में खेल रहे 9 वर्षीय बच्चे को बुधवार शाम मुंहबोले मौसा-मौसी बिना बताए लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने गुरुवार को बच्चे को मौसा-मौसी के सोनारी गुदड़ी मार्केट नौरंग...

मदर टेरेसा ट्रस्ट से लापता बच्चा मुंहबोले मौसा-मौसी के घर से बरामद
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 24 Jan 2020 06:28 PM
ऐप पर पढ़ें

टेल्को स्थित मदर टेरेसा ट्रस्ट के परिसर में खेल रहे 9 वर्षीय बच्चे को बुधवार शाम मुंहबोले मौसा-मौसी बिना बताए लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने गुरुवार को बच्चे को मौसा-मौसी के सोनारी गुदड़ी मार्केट नौरंग बस्ती स्थित घर से बरामद कर लिया और ट्रस्ट को सौंप दिया। पुलिस आरोपी मौसा-मौसी को साथ थाना ले आई और पूछताछ की।

मौसा-मौसी ने बताया कि बच्चे को भटकते हुए सड़क से लेकर टेल्को पुलिस ने खुद सोनारी उनके घर पहुंचाया था। वे लोग बच्चे को लेकर नहीं भागे थे। इधर, मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरपर्सन हरपाल सिंह थापर ने टेल्को पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए बच्चे के मुंहबोले मौसा-मौसी पर अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान के बाद मामले की जांच में जुट गई है। वैसे ट्रस्ट पदाधिकारियों ने मौसा-मौसी पर बच्चे को गायब कर उसके साथ किसी तरह की घटना करने की आशंका जताई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें