मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में 11वीं में नामांकन को प्रवेश परीक्षा 26 को

Apr 08, 2026 02:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट विद्यालयों में कक्षा 11 में नामांकन प्रक्रिया शुरू की। दूसरे विद्यालयों के छात्रों के लिए 26 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा होगी, जिसके लिए 20 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। परीक्षा का प्रवेश पत्र 23 अप्रैल को जारी होगा। मेरिट लिस्ट 30 अप्रैल तक जारी की जाएगी।

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में 11वीं में नामांकन को प्रवेश  परीक्षा 26 को

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में कक्षा 11वीं में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दूसरे विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए 26 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए 20 अप्रैल तक ई-विद्यावाहिनी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा किया जा सकता है। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी, जिसका प्रवेश पत्र 23 अप्रैल को जारी किया जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी की देखरेख में उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा और जिलावार आरक्षण रोस्टर के आधार पर 30 अप्रैल तक मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। चयनित छात्रों का प्रोविजनल नामांकन लिया जाएगा, हालांकि 10वीं बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने पर उनका नामांकन रद्द माना जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।