
घाटशिला में मिले चिकन पॉक्स के मरीज, जांच करने गई टीम
जमशेदपुर के घाटशिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकन पॉक्स के चार मरीज मिले हैं। सिविल सर्जन के निर्देश पर जिला सर्विलेंस कार्यालय ने निरीक्षण किया। दो बच्चों के खून के नमूने एमजीएम मेडिकल कॉलेज में चिकन पॉक्स सत्यापन के लिए भेजे गए हैं। पीड़ित परिवार को साफ-सफाई और डॉक्टर से संपर्क में रहने की सलाह दी गई।
जमशेदपुर । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटशिला केसरपुरा पंचायत गुड़ा जोर गांव सबर टोला में चिकन पॉक्स के मरीज मिले हैं। चिकन पॉक्स फैलने की सूचना मिलने पर सिविल सर्जन डॉक्टर साहिर पाल के निर्देशानुसार जिला सर्विलेंस कार्यालय की दल द्वारा निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के बाद चार चिकन पॉक्स पीड़ित मरीज पाए गए। जिनमें से दो पीड़ित बच्चों का खून की नमूना लिया गया। चिकन पॉक्स सत्यापन की जांच हेतु एमजीएम मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर असद के द्वारा पीड़ित परिवार को साफ सफाई एवं उचित दिशा निर्देश दिया गया साथ ही साथ डॉक्टर के संपर्क में रहने की सलाह दी गई।
इस कार्यक्रम में जिला सर्विलांस कार्यालय की और से सुशील तिवारी, वरुण पाल एवं घाटशिला के एमपीडब्ल्यू गोविंद रजक बिंदेश्वरी सिंह सहिया दीदी उपस्थित थी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




