Jamshedpur News: बम्बई में का बा... ने मुझे बॉलीवुड में कर दिया हिट : डॉ. सागर

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

Jamshedpur News: जमशेदपुर में साहित्य कला फाउंडेशन के छाप पुस्तक महोत्सव 3.0 का शनिवार को समापन हुआ। अंतिम दिन गीतकार डॉ. सागर ने बलिया से बॉलीवुड तक का सफर साझा किया और अपने बड़े ब्रेक के बारे में बताया। कार्यक्रम में कई लेखकों और पुस्तकों पर चर्चा हुई, स्मारिका ‘अक्षर’ का लोकार्पण किया गया और कविताओं की संगीतमय प्रस्तुति के साथ महोत्सव संपन्न हुआ।

Jamshedpur News: बम्बई में का बा... ने मुझे बॉलीवुड में कर दिया हिट : डॉ. सागर

Jamshedpur News: जमशेदपुर। साहित्य कला फाउंडेशन की ओर से आयोजित छाप पुस्तक महोत्सव 3.0 का समापन शनिवार को हो गया। दूसरे और अंतिम दिन के आयोजन में बॉलीवुड के मशहूर गीतकार डॉ. सागर छा गए। सागर ने बलिया से बॉलीवुड तक के सफर को जिस रोमांचक अंदाज में सुनाया, उसमें बहुत बड़ा योगदान वैभव मणि त्रिपाठी के रोचक अंदाज में किए गए संवाद का भी रहा। डॉ. सागर ने बताया कि कैसे वे बलिया से बनारस यानी बीएचयू, फिर जेएनयू तक पहुंचे, फिर मुंबई में सफल हुए। सागर ने बताया कि उन्हें सबसे बड़ा ब्रेक बम्बई में का बा... गीत से मिला, जिसे अभिनेता मनोज वाजपेयी ने रैप सॉन्ग के रूप में गाया।

इसके बाद तो उनके पास एक से बढ़कर एक प्रस्ताव आने लगे। विक्रांत मेसी के लिए लिखे गए एक रैप सॉन्ग के लिए उन्हें 3 लाख रुपये पारिश्रमिक मिला, जो उनके लिए भी आश्चर्य से कम नहीं था। बहरहाल, अंतिम दिन भी कई किताबों व उनके लेखकों से श्रोता रूबरू हुए। इस कड़ी में कथाकार कविता से सत्यार्थ अनिरूद्ध पंकज की बातचीत रही, जो एक स्त्री के संघर्ष पर केंद्रित रही। इसी तरह की बातें उपन्यासकार विनीता अस्थाना से विनीता परमार की बातचीत रही, जिसमें इस बात पर बहस छिड़ी कि स्त्री को कितना स्वतंत्र या स्वछंद होना चाहिए। हिंदी के बीच बांग्ला, उर्दू व अंग्रेजी की पुस्तकों पर भी चर्चा हुई। पहले कोलकाता से आए मशहूर बांग्ला कवि सुबोध सरकार से उनकी पुस्तक-बेलूर थेके बासनापुर- में उल्लेखित कविताओं पर बेबी शॉ ने विमर्श किया। वहीं, उर्दू के उपन्यासकार खालिद जावेद से अख्तर आजाद की बातचीत भी कम रोचक नहीं थी। नेमतखाना नामक पूरा उपन्यास रसोईघर या बावर्चीखाना पर केंद्रित था। इसके बाद चाईबासा निवासी पंकज दुबे की अंग्रेजी पुस्तक वन स्ट्रिंग अटैच्ड पर करीम सिटी कॉलेज में मास कम्युनिकेशन विभाग की अध्यक्ष डॉ. नेहा तिवारी के संवाद को भी श्रोताओं ने खूब पसंद किया। इसी बीच छाप पुस्तक महोत्सव की स्मारिका-अक्षर- का लोकार्पण हुआ, जिसका संपादन डॉ. अशोक झा अविचल ने किया है। इससे पहले साहित्य कला फाउंडेशन की मुख्य ट्रस्टी डॉ. क्षमा त्रिपाठी की बनारस टॉकीज फेम उपन्यासकार सत्य व्यास से रोचक बातचीत हुई, जो -1931 देश या प्रेम? पर आधारित थी। अगली कड़ी में झारखंड के सूचना आयुक्त अनुज सिन्हा से संदीप मुरारका की बातचीत हुई, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार श्याम किशोर चौबे व संजय मिश्र ने भी साथ दिया। इसमें आरटीआई को लेकर ज्यादा बातें हुईं। अंत से ठीक पहले उपन्यासकार युगल जोशी की किताब- कहो कालिदास पर नवीन चौधरी का संवाद भी काफी रोचक रहा। इस दौरान नवीन चौधरी की वेबसाइट रेडियो वाइब की लॉन्चिंग भी हुई। अंतिम दिन के कार्यक्रम में आईजी अनूप बिरथरे की उपस्थिति उल्लेखनीय रही, जिन्होंने इस लिटरेरी फेस्टिवल के लिए आयोजकों की प्रशंसा की। कार्यक्रम का समापन स्वर ताल से हुआ, जिसमें श्रोताओं ने भूपिंदर सिंह खिड़िया की कविताओं का संगीतमय आनंद उठाया। इसमें आशुतोष शिंदे ने तबले पर बेहतरीन संगत की।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦छाप पुस्तक महोत्सव 3.0 का समापन कब हुआ?−
छाप पुस्तक महोत्सव 3.0 का समापन शनिवार को हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur News: बम्बई में का बा... ने मुझे बॉलीवुड में कर दिया हिट : डॉ. सागर