ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरधतकीडीह में गुटखा फैक्ट्री से बरामद केमिकल की होगी जांच

धतकीडीह में गुटखा फैक्ट्री से बरामद केमिकल की होगी जांच

अवैध गुटखा फैक्ट्री से मिले केमिकल की जांच कराई जाएगी। खाद्य विभाग की मदद से लैबोरेटरी भेजा जाएगा, ताकि इस बात का पता चल सके कि इसमें जो मिलावट की जा रही थी वह कितनी खतरनाक...

धतकीडीह में गुटखा फैक्ट्री से बरामद केमिकल की होगी जांच
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 18 Oct 2020 05:32 PM
ऐप पर पढ़ें

अवैध गुटखा फैक्ट्री से मिले केमिकल की जांच कराई जाएगी। खाद्य विभाग की मदद से लैबोरेटरी भेजा जाएगा, ताकि इस बात का पता चल सके कि इसमें जो मिलावट की जा रही थी वह कितनी खतरनाक थी। पुलिस को जांच में पता चला कि धतकीडीह में बनने वाला गुटखा, तम्बाकू और बीड़ी की नकली फैक्ट्री के माल की आपूर्ति ओडिशा और बिहार में भी की जाती थी। इसका लाइसेंस नहीं था, इसके बावजूद यहां पर गुटखा का पाउच बनाया जाता था। पुलिस इस गरोह में शामिल बदमाशों का पता लगा रही है। गोदाम और फैक्ट्री जिस राजा नामक व्यक्ति की बताई जा रही है, उसका भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। इधर, बिरसानगर थाना क्षेत्र में शनिवार को दबिश दी गई। इस संबंध में दंडाधिकारी प्रमोद राम के बयान पर बिरसानगर जोन नम्बर एक निवासी और वहां के दुकानदार उदय बोस, उमाशंकर जायसवाल, मोनू प्रसाद, पन्ना लाल के खिलाफ सिगरेट, तंबाकू और गुटखा बिक्री का केस दर्ज किया गया है। जुगसलाई थाना में भी नया बाजार चौक के दुकानदार रविशंकर और विकास अग्रवाल को पुलिस ने गुटखा बचने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें