ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरजमशेदपुर में चेकपोस्ट सक्रिय, 5 और मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त

जमशेदपुर में चेकपोस्ट सक्रिय, 5 और मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त

जमशेदपुर शहर में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए आदेशित सभी 10 चेकपोस्ट मंगलवार से सक्रिय हो गये हैं। पहले दिन सोमवार को पांच मजिस्ट्रेट के अनुपस्थित रहने के कारण मंगलवार को पांच और...

जमशेदपुर में चेकपोस्ट सक्रिय, 5 और मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 25 Nov 2020 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर शहर में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए आदेशित सभी 10 चेकपोस्ट मंगलवार से सक्रिय हो गये हैं। पहले दिन सोमवार को पांच मजिस्ट्रेट के अनुपस्थित रहने के कारण मंगलवार को पांच और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई। यह जानकारी एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) नंद किशोर लाल ने दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को गायब दंडाधिकारी भी आ गये हैं। हालांकि चेकपोस्टों के सुविधाजनक संचालन के लिए पांच और मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी चेकपोस्ट पर दो पालियों में सुबह 6 से 2 और 2 से रात के 10 बजे तक चेकपास्ट पर मजिस्ट्रेट के साथ स्थानीय थाने के पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

टेम्पो से उतारे जा रहे पैसेंजर

चेकपोस्ट की सक्रियता का असर है कि जो टेम्पो वाले ओवरलोडिंग कर रहे थे, अब उन्हें रोका जा रहा है। यही नहीं, उस पर अगर तीन से अधिक पैसेंजर दिख रहे हैं तो उतारा भी जा रहा है। मंगलवार को मोदी पार्क चेकपोस्ट पर यह नजारा देखा गया।

इसी प्रकार एक दोपहिया पर तीन सवारी बैठे होने पर भी टोका जा रहा है। हालांकि अभी अधिक सख्ती नहीं बरती जा रही है। गलती मान लेने वालों को सिर्फ चेताया जा रहा है।

कांग्रेसियों ने साकची में बांटे मास्क

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को साकची गोलचक्कर पर मास्क वितरण किया। वे बिना मास्क के चलने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को मास्क उपलब्ध करा रहे थे। इस कार्यक्रम में कोई नामचीन नेता नहीं था।

बिना मास्क घूमने वालों की कमी नहीं

प्रशासनिक सख्ती शुरू होने के बावजूद शहर में बिना मास्क के घूमने वालों की कमी नहीं है। ऐसे लापरवाह लोगों में सभी उम्र के लोग शामिल हैं। ऐसी जानलेवा लापरवाही बरतने वालों में पढ़े-लिखे और अनपढ़ में कोई अंतर नहीं है। इसके बारे में जब उन्हें टोका जाता है तो तरह-तरह के बहाने बनाने लगते हैं। कुछ तो इस तरह का भाव प्रदर्शित करते हैं जैसे कोई अनुचित बात कह दी गई हो।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें