ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जमशेदपुरआत्महत्या के खिलाफ अभियान चलानेवाली संस्था जीवन का मोबाइल नंबर बदला

आत्महत्या के खिलाफ अभियान चलानेवाली संस्था जीवन का मोबाइल नंबर बदला

आत्महत्या के खिलाफ अभियान चलाने और लोगों को जीने के प्रति प्रोत्साहित करने वाली स्वयंसेवी संस्था ‘जीवन का मोबाइल नंबर बदल गया है। अब 9297777499 और 9297777500 नंबर पर संपर्क कर मदद हासिल की जा सकती...

आत्महत्या के खिलाफ अभियान चलानेवाली संस्था जीवन का मोबाइल नंबर बदला
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 22 Apr 2018 05:00 PM
ऐप पर पढ़ें

आत्महत्या के खिलाफ अभियान चलाने और लोगों को जीने के प्रति प्रोत्साहित करने वाली स्वयंसेवी संस्था ‘जीवन का मोबाइल नंबर बदल गया है। अब 9297777499 और 9297777500 नंबर पर संपर्क कर मदद हासिल की जा सकती है। इन नंबरों पर ‘जीवन के विशेषज्ञ लोगों की नि:शुल्क काउंसिंग कर उन्हें अवसाद से निकलने में मदद करते हैं। यह जानकारी जीवन के प्रमुख डॉ. महावीर राम ने दी है।

जीवन के विशेषज्ञों का मानना है कि कोई भी अवसादग्रस्त व्यक्ति अचानक आत्महत्या नहीं करता। पहले वह इसके कई संकेत देता है। उसके रिश्तेदार, परिजन और मित्र यदि समय रहते इसे भांप लें तो बहुतों के बहुमूल्य जीवन को काउंसिलिंग कर बचाया जा सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें