टाटा-हटिया ट्रेन का मार्ग कल बदलने से परेशान होंगे यात्री

Mar 02, 2026 08:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

जमशेदपुर में टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग 3 मार्च को बदलने का आदेश दिया गया। इससे झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को आवागमन में कठिनाई होगी। सोमवार को मुंबई मार्ग की तीन ट्रेनें भी दो घंटे की देरी से आईं।

टाटा-हटिया ट्रेन का मार्ग कल बदलने से परेशान होंगे यात्री

जमशेदपुर। टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग 3 मार्च मंगलवार को बदलने का आदेश दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से हुआ है। इससे झारखंड और पश्चिम बंगाल के सैकड़ो यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होगी। आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण मंगलवार को झाड़ग्राम धनबाद मेमू ट्रेन बोकारो तक चलेगी जबकि टाटानगर आसनसोल मेमू ट्रेन बुधवार को आद्रा स्टेशन से लौट आएगी। इधर सोमवार को भी मुंबई मार्ग की तीन ट्रेन दो घंटे लेट से टाटानगर स्टेशन आई। इससे हावड़ा और खड़गपुर के यात्रियों को परेशानी हुई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।